{"_id":"6ac2b776cad2dad0aa051d2e","slug":"railway-minister-sought-feedback-on-road-repairs-from-the-former-mp-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155658-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रेल मंत्री ने पूर्व सांसद से लिया सड़कों की मरम्मत का फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रेल मंत्री ने पूर्व सांसद से लिया सड़कों की मरम्मत का फीडबैक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चंदौली के पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव को फोन कर रेलवे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। रामकिशुन ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की मांग की। साथ ही पीडीडीयू नगर में यूरोपियन कॉलोनी का रास्ता बंद किए जाने, रेलवे के खेल मैदानों की स्थिति सुधारने और प्रेक्षागृह को आम लोगों के लिए खोलने का मुद्दा उठाया।
रामकिशुन ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री से पीडीडीयू नगर बाजार से पटपरा जाने वाले मार्ग की बदहाली की शिकायत की थी। इसके अलावा अन्य खराब सड़कों, इंडियन इंस्टीट्यूट व लोको खेल मैदान और प्रेक्षागृह की स्थिति सुधारने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने पटपरा मार्ग की मरम्मत शुरू करा दी है। अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर रेल मंत्रालय से फोन आया और रेल मंत्री ने विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। रामकिशुन ने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट और लोको खेल मैदान में पहले राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताएं होती थीं। लोको कॉलोनी के प्रेक्षागृह और बाकले प्रमोदशाला में राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन और मुशायरे आयोजित होते थे। इन स्थलों को फिर से शुरू कराने से क्षेत्र के लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।