फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship over, responsibility over... heaps of garbage at more than eight ponds and water bodies.

Chandauli News: पूजा खत्म, जिम्मेदारी खत्म...आठ से ज्यादा तालाबों-पोखरों पर कचरे का अंबार

Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Worship over, responsibility over... heaps of garbage at more than eight ponds and water bodies.
पीडीडीयू नगर में गंदगी से पटा मानसरोवर तालाब घाट। संवाद - फोटो : credit
पीडीडीयू नगर। जीवित्पुत्रिका व्रत के लिए सजाए गए तालाबों और पोखरे पर्व बीतते ही गंदगी से पट गए। पूजा और स्नान कर श्रद्धालुओं के लौटने के दूसरे दिन तक ज्यादातर जलाशयों की सफाई नहीं कराई गई। इससे घाटों पर पूजा सामग्री, फूल-माला, पत्ते, प्लास्टिक और अन्य कचरा बिखरा पड़ा रहा। कई जगह गंदगी पानी तक पहुंच गई। पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरा और मानसरोवर तालाब की सफाई के लिए नगर पालिका ने चार-चार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, इसके बावजूद रविवार शाम 5 बजे तक घाट गंदगी से पटे रहे।
विज्ञापन


जीवित्पुत्रिका पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने तालाब, पोखरों और गंगा घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना की। पर्व को देखते हुए नगर पालिका और स्थानीय स्तर पर सफाई की तैयारी के दावे किए गए थे। लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद जलाशयों की स्थिति ने इन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरा और मानसरोवर तालाब से लेकर बलुआ गंगा घाट, इलिया के रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर, सकलडीहा के कालेश्वरनाथ पोखरा, धानापुर और सैयदराजा के पोखरों तक कई जगह गंदगी पसरी रही।
विज्ञापन


---------------
केस-1 :
चार सफाईकर्मी, फिर भी फैली गंदगी
पीडीडीयू नगर का प्रमुख दामोदरदास पोखरा पर जीवित्पुत्रिका पर्व के दौरान पांच हजार से अधिक महिलाएं स्नान और पूजा के लिए पहुंची थीं। पर्व के बाद होने वाली सफाई के लिए चार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद रविवार शाम पांच बजे तक घाटों की सीढ़ियों से लेकर पोखरे के पानी तक पूजा सामग्री और कचरा दिखाई दिया। पानी में फूल-माला और अन्य अवशेष तैरते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
केस-2 :
10 हजार महिलाएं आईं, कचरा नहीं हटाया
पीडीडीयू नगर के सबसे बड़े मानसरोवर तालाब में शनिवार को 10 हजार से अधिक महिलाओं ने स्नान और पूजा की थी। नगर पालिका ने यहां भी चार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। बावजूद इसके रविवार शाम चार बजे तक घाटों की सीढ़ियों और पानी में गंदगी दिखाई दी। रेलवे के अधीन आने वाले इस तालाब की सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका को दी गई है।
----------------
केस-3 :
अमृत सरोवर में पहुंच रहा गंदा पानी
इलिया कस्बे में रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली मिली। सरोवर के पास बने सामुदायिक शौचालय की टंकी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ओवरफ्लो हो रही थी। टंकी से निकलने वाला गंदा पानी और मलबा सीधे अमृत सरोवर में जाता दिखाई दिया। सरोवर के आसपास भी कूड़ा बिखरा मिला।
----------------
केस-4 :
50 हजार श्रद्धालुओं ने किया पूजन, घाट से पानी तक कचरा
बलुआ गंगा घाट पर जीवित्पुत्रिका पर्व में 50 हजार से अधिक महिलाओं ने स्नान-पूजन किया। अगले दिन घाट पर फूल-माला, कागज और प्लास्टिक का कचरा गंगा किनारे और पानी में बिखरा मिला। सकलडीहा के कालेश्वरनाथ पोखरा, बाबा अवधूत भगवान राम घाट पड़ाव, धानापुर और सैयदराजा के पोखरों पर भी पर्व के बाद गंदगी पसरी रही। पूजा सामग्री और कचरा हटाने के लिए प्रभावी सफाई अभियान नहीं चलाया गया।
-------------------
जिले के प्रमुख जलाशय, जहां फैली मिली गंदगी
- दामोदरदास पोखरा, पीडीडीयू नगर, मानसरोवर तालाब, पीडीडीयू नगर, रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर इलिया, बलुआ गंगा घाट, कालेश्वरनाथ पोखरा सकलडीहा, धानापुर का पोखरा, सैयदराजा का पोखरा, बाबा अवधूत भगवान राम घाट पड़ाव।

----------------
कोट-
- पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब और दामोदर दास पोखरे की सफाई के लिए 4-4 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अगर कहीं गंदगी फैली है, तो जल्द से जल्द सफाई कराई जाएगी। - धर्मराज सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर
------------

पीडीडीयू नगर में गंदगी से पटा मानसरोवर तालाब घाट। संवाद

पीडीडीयू नगर में गंदगी से पटा मानसरोवर तालाब घाट। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed