{"_id":"6ac2b768b1f3e5c87d097505","slug":"bikers-will-arrive-from-gujarat-bearing-the-message-of-a-pledge-to-serve-chandauli-news-c-189-1-svns1012-155693-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सेवा संकल्प का संदेश लेकर गुजरात से आएंगे बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सेवा संकल्प का संदेश लेकर गुजरात से आएंगे बाइकर्स
विज्ञापन
चकिया। गुजरात के बड़नगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक यात्रा सोमवार को चंदौली के चकिया विधानसभा क्षेत्र के नौगढ़ विकासखंड स्थित तिवारीपुर पहुंचेगी। ‘सेवा संकल्प अभियान : जन्मभूमि से कर्मभूमि तक’ के तहत निकली यात्रा में करीब 80 बाइक सवार कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हैं। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।
तिवारीपुर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे विधायक कैलाश आचार्य और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। विधायक ने बताया कि तिवारीपुर से यात्रा भभौरा नाका, मुरारपुर होते हुए मुहम्मदाबाद और विभूति नगर पहुंचेगी। इसके बाद गांधी पार्क तिराहा, सहदुल्लापुर तिराहा होते हुए निर्भयदास और सोनहुल स्थित निजी लॉन परिसर में पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह यात्रा चकिया से दोबारा रवाना होगी। बाइक सवार पीडीडीयू नगर मार्ग से लेवा, उतरौत और तियरा होते हुए चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बाइक सवारों का स्वागत करेंगे।