फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Party workers should gear up for the MLC elections: Chandrashekhar

एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : चंद्रशेखर

Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Party workers should gear up for the MLC elections: Chandrashekhar
पीडीडीयू नगर। गोधना स्थित कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इसमें एमएलसी चुनाव और सात अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन की सक्रियता और एकजुटता बढ़ाने के साथ चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती चुनावी तैयारियों का प्रमुख आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अयूब खान गुड्डू ने कहा कि सात अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचें। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता तस्लीम और संचालन विधानसभा महासचिव अजय इंद्रेश ने किया। इस दौरान परवेज अहमद जोखू, बाबूलाल यादव, सुदामा यादव, राजकुमार जायसवाल, मुसाफिर चौहान, संतोष यादव, लल्लू बियार, लखेंद्र बियार, श्यामलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed