फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Public relations with the slogan Save the Constitution-Save Democracy

Chandauli News: संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ जनसंपर्क

Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Public relations with the slogan Save the Constitution-Save Democracy
पीडीडीयू नगर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को परशुरामपुर वार्ड में ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर लोगों से संवाद किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग पर मिलीभगत और वोट चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद मैरिज लॉन में बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्री अपने हित साधने में लगे हैं और वोटों के ध्रुवीकरण के लिए एक वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कांग्रेस के शाहिद तौसीफ ने आरोप लगाया कि देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है तथा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इस दौरान बृजेश गुप्ता, तारिक अब्बास, विजय गुप्ता, इम्तियाज अहमद, मुन्नी सिंह पटेल, इमरान आलम, संजय जायसवाल, साबिर राईन, तौहीद आलम, खुर्शीद और देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed