फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tragic Road accident in Chandauli Three including two women died after hit by truck

चंदौली में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत, शवों के उड़े चिथड़े

Sun, 06 Aug 2023 11:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 11:36 AM IST
सार

चंदौली जिले में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। घटनास्थल का नजारा देख लोग सकते में आ गए। इधर, इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।  

विज्ञापन
Tragic Road accident in Chandauli Three including two women died after hit by truck
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर आलमपुर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक के पहिए के नीचे आने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गए थे। घटनास्थल का नजारा देख लोग सकते में आ गए।

विज्ञापन


इधर, इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।  मुगलसराय कोतवाली के काली महाल निवासी शंकर राम का पुत्र अनिल कुमार (20) बाइक पर दो महिलाओं को बैठाकर पुरानी जीटी रोड से अलीनगर की ओर जा रहा था। आलमपुर पुलिस पिकेट के पास चंदौली की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही अनिल कुमार और एक महिला की मौत हो गई। वही दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटे ने फावड़े से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, खेत में बने कमरे में जला दिया शव, लोग स्तब्ध

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजन भी रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed