फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trade union election results today

Chandauli News: ट्रेड यूनियन चुनाव के नतीजे आज

Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Trade union election results today
पीडीडीयू नगर। रेलवे के ट्रेड यूनियन के मान्यता चुनाव के बाद बृहस्पतिवार को मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू मंडल में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए पांच टेबल लगाए गए हैं। दोपहर तीन बजे तक परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
वहीं प्लांट डिपो में एक टेबल पर मतों की गिनती होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि पूर्व मध्य रेलवे जोन में रेलवे कर्मियों ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को तीसरी बार मान्यता दी है या दूसरे यूनियन को नेतृत्व का मौका दिया है।
विज्ञापन

इसी के साथ रेलवे में राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के भाग्य का भी फैसला हो जाएगा।
रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन बनने के लिए 04, 05 और 06 दिसंबर को मतदान हुआ था।
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 19 बूथों पर 13 हजार 972 में से 11 हजार 34 रेलकर्मियों ने मतदान किया था। चुनाव में 78.97 प्रतिशत वोट पड़े थे।
वहीं प्लांट डिपो कारखाने में दो बूथों पर 1268 में से 854 मतदाता रेलकर्मियों ने मनपसंद यूनियन को वोट किया। रेल यूनियन की मान्यता के चुनाव में जिस यूनियन को कुल मत का 30 प्रतिशत अथवा कुल पड़े मतों का 35 प्रतिशत वोट मिलेगा। उसे छह वर्ष के लिए यूनियन की मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह यूनियन हैं पूर्व मध्य रेलवे के चुनाव मैदान में :
रेलवे के यूनियन के मान्यता चुनाव में छह यूनियन प्रतिभागी हैं। चुनाव लड़ने वालों में वर्तमान में मान्यता प्राप्त ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन, पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस, पूर्व मध्य रेल मजदूर संघ और स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed