फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   took a pledge to protect the environment

Chandauli News: पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया

Tue, 06 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
took a pledge to protect the environment
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए गए। पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया। रैलियां निकालकर पर्यावरण की महत्ता बताई गई। हरिशंकरपुर के रोशनी पब्लिक स्कूल से जागरूकता रैली निकाली गई, जोहरिशंकरपुर, लेडुवापर, हिनौली होते हुए स्कूल में लौटी। अफ्शा इशरत, बृजेश मुरारी, सतीश कुमार, महेंद्र शर्मा, पीयूष सिंह, श्वेता जायसवाल, साधना, अनामिका मौर्या, नेहा यादव, गुलफ्शा शमीम साथ रहे।
विज्ञापन

नवयुवक जन सेवा समिति की ओर से सैयदराजा नगर पंचायत पानी टंकी के समीप ईओ दिनेश कुमार ने पौधे लगाए। अध्यक्ष अंकित जायसवाल, सभासद संतोष जायसवाल , सलीम अंसारी, सुनील अग्रहरी मौजूद रहे। सदलपुरा के दयालपुर स्थित छत्रधारी पीजी कॉलेज के परिसर में पौधरोपण व गोष्ठी हुई। डॉ. संजय प्रताप सिंह, प्रबंधक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि धरती को हरा-भरा करना हर मनुष्य का लक्ष्य होना चाहिए। प्राचार्य डॉ. महीप कुमार श्रीवास्तव, उप प्राचार्य व नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नंदलाल, जितेंद्र पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

तरुमित्र सेवा समिति की ओर से कैलाशपुरी में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर व उनकी सहयोगी सलमा ने पौधे लगाए। आम, अमरूद, तुलसी व गुलमोहर के 150 पौधों का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष धमेंद्र कुमार जायसवाल,नरेंद्र अरोड़ा, बीके सिंह, सतनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, मगरौर, सैदूपुर, रामशाला, खरौझा, कनेरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, सैदूपुर, कम्पोजिट विद्यालय धन्नीपुर, बेलावर, उसरी आदि विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों ने पौधरोपण किया। विनोद कुमार, राजेश, संतोष त्रिपाठी, भोलानाथ, चंचल, गफ्फार, विमला देवी, रेनू वर्मा, सरिता आदि मौजूद रहीं।
नौगढ़ में वन विभाग की ओर से जयमोहनी रेंज के स्मृति उपवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह और उप प्रभागीय वनधिकारी सत्यपाल सिंह ने हरिशंकरी प्रजाति के पौधों का रोपण किया। नैया घाट नर्सरी में शाहपुर के प्रधान कृष्ण कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी अतुल प्रजापति, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमचंद्र, वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान, मकसूद हुसैन ने पौधे लगाए। वन क्षेत्राधिकारी चकिया योगेश सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव व परशुराम सिंह ने वन विश्राम गृह दिलकुशा, ब्लाक परिसर में रविंद्र प्रताप सिंह यादव व एडीओ पंचायत एनडी तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी चंद्रप्रभा विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में राजदरी जलप्रपात परिसर में पौधे लगाए। चकिया के वार्ड नंबर पांचवा काली नगर के ठाकुर बाग परिसर में नगर पंचायत, तहसील परिसर में पौधे लगाए गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री रेनू सिंह सिंचाई विभाग परिसर में 11 पौधे लगाए। सभासद निधि तिवारी, देविका बीसी, शिखा सिंह, सीमा सिंह, चरनजीत कौर आदि मौजूद रही।
सकलडीहा में डायट पर आयोजित गोष्ठी में डायट प्राचार्य डॉ. माया सिंह ने कहा कि जीवन के लिए पर्यावारण की रखवाली सभी का दायित्व है। नोनार में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने एक हजार पौधे बांटे। चहनिया के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी .विजय राज रवि सहित छात्र-छात्रा अभिषेक मौर्या ने पौधे लगाए। झांसी स्थित यर्थाथ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट प्रधानाचार्य प्रो.जेनेट जे, डॉ.खुशबू यादव, वर्तिका सिंह, सूर्यकांत तिवारी ने पौधरोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सकलडीहा पीजी कॉलेज में पौधरोपण और गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने पौधे लगाए। प्रो. शमीम राईन ने कहा कि वृक्षों के कटान से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है।
नियामताबाद विकास खंड क्षेत्र के पटनवा गांव में पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समिति ने रैली निकाली । पूजा ग्राम उद्योग समिति के मंत्री चन्द्रभानु यादव ने कहा कि समिति जुलाई माह में पौधे वितरित करेगी। युवा भारत चंदौली ने रितेश उपाध्याय, मनुश्री गुप्ता, विकास कुमार, निलेश बरनवाल, प्रकाश सिंह, निमेश, ऋषि पीडीडीयू नगर में जागरूकता अभियान चलाया।

चहनिया के कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने पीपल एवं नीम के पौधरोपण किया। चंदौली के झांसी स्थित यर्थाथ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रधानाचार्य प्रो.जेनेट जे, डॉ.खुशबू यादव, वर्तिका सिंह, सूर्यकांत तिवारी ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed