फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   told about Bhagwat

भागवत की महिमा बताई

Thu, 07 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 07 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
told about Bhagwat
स्थानीय कस्बा के खंडवारी देवी इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जीयर स्वामी जी महराज ने भगवान सुखदेव की कथा सुनाते हुए भगवान की भक्ति और भागवत कथा को मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया।


महाराज ने कहा कि माया रूपी संसार में पैदा होने के बाद मनुष्य संसारिक बंधन व मोह माया में फंस ही जाता है। भगवान की भक्ति एवं भागवत कथा का श्रवण करने से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। किसी कार्य या विषय वस्तु पर संपन्न होने पर मनुष्य को अहम नही करना चाहिए।

वह अगर भगवान का भक्त है और उसे अहम हो गया तो भगवान अपने भक्त को पथ से भटकते देख उसके साथ लीला कर मार्ग प्रशस्त करते हैं। कहा कि जब नारद को काम वासना पर विजय मिली तो उन्हें गर्व हो गया।

वे स्वयं भगवान विष्णु से अपनी प्रशंसा करने लगे।

भगवान ने भक्त को पथ भ्रष्ट होते देख एक माया नगरी का निर्माण किया और उसमें एक सुन्दर सी कन्या की रचना की और महर्षि नारद को बुलवाया और भाग्य रेखा देखने की बात कही।

 पथभ्रष्ट होने पर बुद्धि भी काम नही करती। इस मौके पर विंध्याचल तिवारी, ग्राम प्रधान भजुराम सिंह चौहान, छेदी सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र पांडेय, बालचरन यादव, अशोक मिश्रा, डा. विनोद यादव, अशेाक यादव आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed