{"_id":"5e764b978ebc3e7697288ce9","slug":"today-people-curfew-do-not-leave-the-house-chandauli-news-vns517073791","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जनता कर्फ्यूः घर से न निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जनता कर्फ्यूः घर से न निकलें बाहर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगी। ऐेसे में लोग सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घरों से बाहर न निकले। कोरोना को हराना है तो बचाव के उपाय करने ही होंगे। रविवार को जनता कर्फ्यू की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वहीं विभिन्न संगठनों ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और जनता कर्फ्यू में घर से बाहर न निकलने का आह्वान किया। विभिन्न संगठनों ने मास्क, सेनेटाइजर, हैंडवास आदि का वितरण भी किया।
बिजली विभाग की ओर से विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर शुक्रवार की रात कर्मचारियों को मास्क और सेनेटाइजर का वितरित किया गया। इस दौरान एक्सईएन प्रवीण कुमार ने लोगों से बिल जमा करने के लिए आनलाइन, जनसुविधा केंद्र का उपयोग करने का आह्वान किया। केशरवानी वैश्य सभा ने चकिया, सिकंदरपुर और पीडीडीयू नगर में आयोजित होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद राजू ने दुलहीपुर के सतपोखरी बुनकर बस्ती में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दो सौ लोगों को मास्क बांटे और रविवार को घर से बाहर न निकलने का आह्वान किया। इस दौरान शाहिद हासमी, अल्ताफ आलम, कामिल शाह, शेर अली, सलमान, वसीम अंसारी, हनीफ अंसारी, जुल्फकार, अशरफ बेग, इमरान अंसारी, कल्लू भाई रहे। अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने शनिवार को बाजार में भ्रमण कर लोगों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया। इस मौके पर साधना अग्रवाल, मांडवी शर्मा, सुनिता भारूका, अंशू अग्रवाल, कविता बंसल, लवली, किरन, अंजलि रही। आटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सुबेदार यादव, गुलाब यादव, दयाराम यादव, मंटू गुप्ता, सुदामा प्रसाद गुप्ता, गुड्डू यादव,राजा एलियट, संजीव पटेल, उत्तम राय, सुनील, टिट्टू, मानू यादव रहे।
पीडीडीयू नगर। रंजीत प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट हिनौली, मां सरस्वती डेंटल अस्पताल की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान के तहत बिड़ला अस्पताल वाराणसी के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्वत ने पूरी टीम के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने दो सौ लोगों को मास्क बांटे। इस दौरान लोगों वायरस से बचाव की जानकारी दी। बताया कि वे अनावश्यक रूप से भीड़ वाली जगह पर न जाएं, जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें, किसी भी व्यक्ति से दूर से मिले, घर से बाहर निकलते समय मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने, खासी बुखार, गले में दर्द हो तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से मिले। नगर के वार्ड नंबर 21 सुभाष नगर में सभासद आरती यादव के नेतृत्व में पूरे मुहल्ले में घूमकर दवाओं का छिड़काव किया गया और लोगों को मास्क बांटा गया। इस मौके पर श्रवण यादव, गोपी जायसवाल, अजय केशरी बचाऊ, संजय यादव, मोनू, शिवचरण यादव, राजू यादव रहे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनता कर्फ्यू के लिए समाजसेवसियों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जगह जगह लोगों में मास्क बांटे और कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घरसे बाहर न निकलने का आह्वान किया गया।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार की दोपहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से स्थानीय चौराहे के चारों तरफ पड़ाव राम नगर मार्ग, पड़ाव वाराणसी मार्ग, पड़ाव मुगलसराय मार्ग, पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जनता कर्फ्पू के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से अपने प्रतिष्ठान, कल कारखाने बंद रखने और घर से बाहर न निकलने का आह्वान किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार ताजपुर गांव में ग्राम प्रधान अमित सिंह ने डुगडुगी पिटवा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
इसी तरह सीओ जगत कन्नौजिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग मांगा। इसी तरह व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्त, केके सोनी, संजय सेठ, दीपक सेठ, राकेश रस्तोगी, विजय जायसवाल, सोनमनी दूबे, नागे गुप्त ने भी लोगों से रविवार को घरसे बाहर न निकलने का आह्वान किया गया। इलिया संवाददाता के अनुसार कटवां माफी गांव निवासी वृक्षबंधु परशुराम सिंह ने शनिवार को सैदूपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए 22 मार्च को घर बाहर न निकलने का आह्वान किया। चहनिया संवाददाता के अनुसार समाजसेविका डॉ. सरिता मौर्य ने अपने गांव जगन्नाथपुर में ग्रामीणों में मास्क, साबुन और सेनेटाइजर वितरित की और लोगों से कोरोना से बचाव के लिए रविवार से घरसे बाहर न निकलने का आह्वान किया।
03. जनता कर्फ्यू के तहत शराब की दुकानें बंद की अपील की
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए प्रधानमंत्री ने 22 मार्च को एक दिवसीय जनता कर्फ्यू लागू किए जाने का आह्वान किया है। इसके तहत सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे घरों से नहीं निकलने की अपील की है। इसकी क्रम में आबकारी विभाग ने भी शराब और बीयर की दुकानें बंद की अपील लाईसेंसधारियों से की है। पीडीडीयू नगर आबकारी निरीक्षक ज्ञानप्रताप सिहं व सकलडीहा क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक गौरच सिंह ने अपने- अपने क्षेत्रों में बीयर व शराब की दुकान संचालकों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में सहयोग कर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करें।
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस का फैलाव रोक से बचने के लिए ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। वहीं पूर्व मध्य रेलवे ने दर्जनों ट्रेेनों को निरस्त कर दिया है। शनिवार व रविवार की आधी रात को खुलने वाली पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी लेकिन आधी रात से पहले खुलने वाली यात्री ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी करेंगी। वैसी पैसेंजर ट्रेन जो रास्ते में पूरी तरह से किसी स्टेशन पर खाली हो जाएंगी, उस ट्रेन को वहीं शार्ट टर्मिनेट किया जा सकता है। रविवार की सुबह चार बजे से रात आठ बजे के बीच खुलने वाली मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें और इंटरसिटी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि इस समय से पहले ही शुरू होने वाली ट्रेनें अपनी यात्रा पूरी करेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 23 और 30 मार्च को आनंद विहार से खुलने वाली आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस, 25 को आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस, 26 को अप और 29 को डाउन डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 22, 26 और 29 अप और 21, 25 और 28 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, 24, 26 व 31 मार्च को डाउन और 25, 27 मार्च और एक अप्रैल को एकात्मकता एक्सप्रेस, 23 मार्च से तीन अप्रैल तक ब्रह्मपुत्र मेल, 21 से 31 तक पाटलिपुत्र निरस्त रहेंगी।