{"_id":"b25db6a11a3ec8504d3e2ed330338f3d","slug":"today-burn-1338-holikaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जलेंगी 1338 होलिकाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जलेंगी 1338 होलिकाएं
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की पूर्व संध्या यानी गुरुवार को इस बार जनपद में 1338 स्थानों पर होलिकाएं जलेंगी।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में स्थापित होलिका पुलिस और पीएसी की निगरानी में जलेगी। शांति और सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों की लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रही।
गौरतलब है कि अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन के दौरान पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस बार जनपद में 1338 होलिकाओं में 69 संवेदनशील और 21 अतिसंवेदनशील स्थानों पर स्थापित हैं।
इन होलिकाओं पर जिला प्रशासन व पुलिस की विशेष नजर रहेगी। होलिका दहन के पूर्व सभी थानाध्यक्षों को एसपी ने निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है तो उसे तत्काल दूर करें।
होली मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े । देर रात तक खरीदारी के लिए लोग आते रहे। लोगों ने विविध व्यंजन बनाने के लिए सामानों की खरीददारी की। वहीं कपड़ों व प्रसाधन की दूकानों पर भी महिलाएं खूब आईं। पूरे जनपद में रंगों की बयार बह रही है।
बुधवार को सरकारी कार्यालयों में
दोपहर बाद कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल शुभकामनाएं दी। वहीं देर रात तक लोग अपने परिवार वालों के साथ खरीददारी करने में तल्लीन रहे।
पटाखे व पिचकारी की दूकानों पर भी बच्चों को रेला उमड़ा रहा। बच्चे अपने पसंद की रंग पिचकारी व पटाखे खरीदवाने में लगे रहे। वहीं किराना की दूकानों पर भी लोगों की खरीददारी करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। पिछले दो दिन से हुई बारिश के कारण लोग देर से बाजार में खरीदारी के लिए निकलने के लिए विवश हैं।
गृहिणी मालती यादव का कहना है कि इस बार बच्चों की बोर्ड परीक्षा होने के कारण घर में ज्यादा व्यंजनों को बनाना संभव नहीं है। इस बार हमने सारे सामान बाजार से ही खरीदने हैं।