{"_id":"67549f92a5d1e1a0150cea04","slug":"today-anti-polio-dose-will-be-given-at-1048-booths-chandauli-news-c-189-1-chl1001-124129-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आज 1048 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आज 1048 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक
विज्ञापन
चंदौली। जिले में 1048 बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डाॅ. वाईके राय ने सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमओ ने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा जरूर पिलानी चाहिए। कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पिलाने से वंचित न रह जाए। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ खुद भी अपने बच्चों को लेकर नजदीकी बूथ में पहुंचे।
सीएमओ ने बताया कि 8 दिसंबर को पल्स पोलियो दिवस मनाया जाएगा। पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में 1048 बूथ बनाए गए हैं। किन्हीं कारण से अगर पोलियो की दवा बच्चे नहीं पी पाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर 9 से 16 दिसंबर तक दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि इसके लिए ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमें लगाई गई हैं जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. एके दुबे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पी उपाध्याय उपस्थित रहे।