फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   To save her husband, a woman fought with a bear with a dagger, fought for half an hour, died

Chandauli News: पति को बचाने के लिए कटारी लेकर भालू से भिड़ गई महिला, आधे घंटे तक लड़ी, मौत

Wed, 28 Feb 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
To save her husband, a woman fought with a bear with a dagger, fought for half an hour, died
नौगढ़। मवेशियों को जंगल में छोड़ने के दौरान एक 55 वर्षीय महिला के पति पर भालू ने हमला कर दिया और उसे नोचने लगा। इतना देखकर महिला ने आव देखा न ताव। अपने कमर में खोंसी कटारी निकाली और पति को हटाते हुए अकेले भालू से भिड़ गई। करीब आधे घंटे तक चले संघर्ष में अंतत: महिला के हौसले के आगे भालू को महिला से हार माननी पड़ा और वह जंगल में भाग गया। लेकिन महिला लहूलुहान हो गई। जंगल होने की वजह से उसे काफी देर बाद चिकित्सालय ले जाया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इलिया थाना क्षेत्र के खरौझ़ा गांव निवासी डोमन पासवान अपनी पत्नी देवमती(55) के साथ मंगलवार को नौगढ़ के जयमोहिनी रेंज के महाजन खोह जंगल में पशुओं को छोड़ने गए थे। इसी दौरान तभी रास्ते में जंगली भालू ने पीछे से डोमन पर हमला कर दिया। यह देख देवमती ने कटारी लिया और खुद ही भालू से भिड़ गई। दोनो में भयंकर लड़ाई हुई। भालू ने महिला के मुंह, गाल, सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों को नोच दिया तो महिला ने भी अपने प्रहार से उसे घायल कर दिया। आखिर में भालू जंगल की ओर भाग गया। महिला लहूलुहान हो गई। घटनास्थल रिहायशी क्षेत्र से दूर था। इस वजह से कोई बचाव के लिए नहीं पहुंच पाया। महिला को सड़क तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात घर वालों ने जंगल से कई किलोमीटर का सफर कर कंधे पर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ तक लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस्तावेज जमा करने के 30 दिन के अंदर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed