फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thugs absconded with 45 thousand rupees from the shop

झांसा देकर दुकान से 45 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Tue, 27 Oct 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thugs absconded with 45 thousand rupees from the shop
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्ख पांच निर्भयदास स्थित एक कटरे में पशु आहार की दुकान से दो युवक झांसा देकर 45 हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद दुकान स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी कमलेश यादव ने नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित एक कटरे में पशु आहार की दुकान है। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे वह अपने पुत्र रोहित यादव को दुकान पर बैठाकर किसी कार्य से चले गए। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए और पशु आहार का वाहन आने को बता कहका रोहित से रुपये की मांग की। दोनों युवकों के झांसे में आकर रोहित गल्ले में रखे 45 हजार रुपए उन्हें दे दिए। इसके बाद दोनों युवक वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब कमलेश यादव दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने पशु आहार के वाहन की आने की बात रोहित से पूछी। जिस पर उसने बताया कि वाहन तो नहीं आया लेकिन दो युवक आए थे और वाहन आने की बात कहकर रुपये लेकर चले गए। इतना सुनते ही कमलेश के होश उड़ गए। बाद में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed