फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three-storey municipal office to be built at a cost of 8.80 crore.

Chandauli News: 8.80 करोड़ से बनेगा नगर पालिका का तीन मंजिला कार्यालय

Fri, 07 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three-storey municipal office to be built at a cost of 8.80 crore.
पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय में पत्रकार वार्ता करतीं चेयरमैन सोनू किन्नर। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर के पुराने फायर ब्रिगेड परिसर की भूमि पर 8.80 करोड़ रुपये से नगर पालिका का तीन मंजिला कार्यालय बनाया जाएगा। नए कार्यालय भवन में दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को भूमि पूजन होगा। भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस कराएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने बृहस्पतिवार को अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भूतल का निर्माण 680.08 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा। यहां पार्किंग, अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन के कार्यालय के साथ हेल्प डेस्क और शिकायत कक्ष बनाया का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण 622.90 वर्ग मीटर में किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम तल पर टैक्स, सफाई, लेखा समेत विभिन्न विभागों के कार्यालय, विभागाध्यक्षों के कक्ष, सभासद कक्ष और सभागार बनाया जाएगा। द्वितीय तल पर अभिलेख कक्ष की व्यवस्था होगी। चेयरमैन ने बताया कि 65 वर्ष पुराना नगर पालिका कार्यालय जर्जर हो चुका है, जिससे कर्मचारियों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए भवन के निर्माण से आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस दौरान सभासद पारस यादव, सुनील विश्वकर्मा और शमशाद अली मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed