फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three storey development building will be built with Rs 30 crores

Chandauli News: 30 करोड़ से बनेगा तीन मंजिला विकास भवन

Fri, 07 Jun 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three storey development building will be built with Rs 30 crores
चंदौली। झांसी गांव में ग्राम समाज की दो बीघे जमीन पर विकास भवन की तीन मंजिला इमारत का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन में सभी विभागों के कार्यालय होंगे। भवन के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। वर्ष 1997 में चंदौली जिला बनने के बाद से अभी तक विकास भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में 22 से ज्यादा विभाग विभागों के कार्यालय किराये के कमरों में चल रहे हैं। ग्राम्य विकास और सीडीओ का कार्यालय कृषि विभाग के भवन में संचालित हैं। अब विकास भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिले के पूर्व डीएम संजीव सिंह ने वर्ष 2021 में झांसी गांव में ग्राम समाज की दो बीघे जमीन को अधिग्रहित कराया था। भवन के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि भवन के निर्माण के लिए जमीन और बजट की व्यवस्था हो गई। पीडब्ल्यूडी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन


जिला बनने के 27 साल बाद भी मुख्य विकास अधिकारी का कार्यालय कृषि भवन में चल रहा है। भवन के पहले तल पर ग्राम्य विकास विभाग का कब्जा है। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी का कार्यालय चार कमरों में सिमट गया है।वहीं, भवन के प्रथम तल पर सीडीओ, परियोजना अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, डीडीओ के दफ्तर हैं। अन्य कमरे मनरेगा सेल और स्टेनो के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed