{"_id":"67978796b2ddefe99b025e96","slug":"three-smugglers-arrested-with-40-kg-ganja-from-auto-in-chandauli-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ऑटो में 40 किलो गांजा लेकर जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने जांच के बाद तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ऑटो में 40 किलो गांजा लेकर जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने जांच के बाद तीन को दबोचा
Mon, 27 Jan 2025 06:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
चंदौली जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चकिया थाना क्षेत्र के गरला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
40 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के गरला तिराहे के पास से रविवार को कोतवाली पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि तिराहे के पास चेकिंग के दौरान ऑटो रिक्शा को रुकवा कर जांच की गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में कन्हैया यादव निवासी कल्याणीपुरा भैंसहटा थाना चैनपुर भभुआ बिहार, सतीश कुमार निवासी टोड़ी थाना भगवानपुर बिहार और जयप्रकाश यादव ग्राम कैलौरा थाना चांद बिहार शामिल हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह गांजे को ऑटो में छिपाकर बिहार से जंगल के रास्ते मूसाखांड होते हुए चकिया और मुगलसराय बनारस बेचने ले जाते हैं।