{"_id":"677c28b6b134fe0d540af8fd","slug":"three-people-injured-in-pickup-collision-chandauli-news-c-189-1-svns1010-125586-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पिकअप की टक्कर से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पिकअप की टक्कर से तीन लोग घायल
विज्ञापन
चहनियां। क्षेत्र के मोहरगंज चौकी के सेवड़ी मोहरगंज पुल के पास अनियंत्रित पिकअप ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
सेवड़ी मरई निवासी आदित्य गुप्ता शाम को अपनी बाइक लेकर सेवड़ी मोहरगंज पुल के पास खड़ा था। इसी दौरान बेकाबू पिकअप ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे आदित्य घायल हो गया और बाइक पलटकर पिकअप के नीचे आ गई।
वहीं, सब्जी खरीद रहे दो लोगों को भी पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।प