फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three panels nominated for election of ECRKU branch 1

ईसीआरकेयू शाखा एक के चुनाव के लिए तीन पैनल ने किया नामांकन

Sun, 27 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three panels nominated for election of ECRKU branch 1
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक का त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 42 पदों के लिए तीन पैनलों ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की स्कूटनी रविवार को होगी। 29 को नाम वापसी होगी और इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। छह और सात अक्तूबर को मतदान होगा जबकि आठ को मतगणना होगी।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा एक के पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया लंबे समय बाद शुरू की गई है। इसके पूर्व इसी वर्ष फरवरी माह में शाखा तीन और दो का चुुनाव हो चुका है। एक की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया था। इसी माह में फिर से चुनाव की घोषणा की गई। शनिवार की शाम पांच बजे तक शाखा एक कार्यालय में नामांकन की आखिरी तारिख रही। नामांकन के दिन ग्रुप लीडर प्रवीण कुमार चौहान ने 244 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी श्रीराम सिंह को सौंपा। इसी तरह ग्रुप लीडर लालजी यादव ने 175 तथा ग्रुप लीडर दिलीप कुमार ने 147 नामांकन पत्र दाखिल किया। तीनों ग्रुप लीडर के समक्ष नामांकन पत्रों के लिफाफा को बक्से में सील कर बज्र गृह में रख दिया। रविवार को शाखा कार्यालय पर नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 को नाम वापसी की आखिरी तारीख है और इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। चुनाव में कमर्शियल, सिग्नल एंड टेलिकॉम और कैरेज एंड वैगन के कर्मचारी मतदान करेंगे। छह और सात अक्तूबर को मतदान होगा तथा आठ को मतों की गिनती की जाएगी। नामांकन के साथ ही चुनाव की गहमा गहमी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed