{"_id":"683612aafa78e937330835ab","slug":"three-pairs-of-summer-special-trains-will-run-the-operating-period-of-one-has-been-extended-chandauli-news-c-189-1-svns1012-131631-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, एक की परिचालन अवधि बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, एक की परिचालन अवधि बढ़ाई गई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में रेलवे अब तीन जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। वहीं एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है। दानापुर से पुणे और नई दिल्ली से खोरधा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते पुणे-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई और एक जून को पुणे से 19:55 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 07:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01418 पुणे-दानापुर स्पेशल 30 मई और 03 जून को दानापुर से सुबह 08:30 बजे खुलकर 11:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन 17.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह पीडीडीयू, गया, कोडरमा, आद्रा, कटक, भुवनेश्वर के रास्ते गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-खोरधा रोड स्पेशल 14 जून तक हर शनिवार को नई दिल्ली से सुबह 09:30 बजे खुलकर 22.55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर रविवार को 02.20 बजे गया होते हुए 16.35 बजे भुवनेश्वर और 17.05 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04059 स्पेशल 15 जून तक हर रविवार को 18.30 बजे खोरधा रोड से खुलकर 18.55 बजे भुवनेश्वर होते हुए दिन में 11.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर मंगलवार को 00.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 11 जुलाई तक चलेगी। हालांकि यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं जाएगी। इसके साथ ही बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पीडीडीयू जंक्शन के रास्ते कटिहार से मुंबई सेंट्रल के लिए चलाई जा रही मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल के परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 27 सितंबर तक हर शनिवार को मुंबई से चलाई जाएगी, जबकि गाड़ी संख्या 09190 स्पेशल कटिहार से 30 सितंबर तक हर मंगलवार को चलेगी।