फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three migrants and met Corona positive in chadauli

चंदौली में तीन प्रवासी और मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, लगातार पॉजिटिव मिलने से प्रशासनिक अमले में खलबली

Wed, 20 May 2020 10:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Three migrants and met Corona positive in chadauli
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

ग्रीन जोन में शामिल चंदौली जनपद तेजी से रेड ज़ोन की ओर बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट जारी हुई तो तीन लोगों के जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ महकमे की चिंताएं बढ़ गई। तीनो पॉजिटिव प्रवासी हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। फिलहाल प्रशासन और पुलिस संक्रमित इलाके को सीज कर आगे कार्रवाई में जुट गया है। अब जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बाहर से आये प्रवासियों की कोविड-19 की जांच के लिये गये नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई। जिसमें तीन संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से एक व्यक्ति गुजरात से ट्रेन द्वारा एवं दो व्यक्ति मुंबई से जनपद चंदौली में आये। जनपद में दाखिल होने के बाद इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही जांच के लिए नमूने एकत्रित कर वाराणसी भेज दिया गया था।
विज्ञापन


साथ ही संदिग्ध पाए जाने पर तीनो को ऐहतियातन जिला चिकित्सालय में क्वारनटीन कर दिया गया। इनमें से एक धानापुर के ग्राम बनवां-आवाजापुर, दूसरा नियामताबाद ब्लाक के लौंदा गांव एवं तीसरा शहाबगंज ब्लाक के ग्राम खजरा का निवासी है। प्रशासन अब इन सभी के संपर्क में आये व्यक्तियों की तलाश कर रहा है। प्रशासन ने इन तीनो गांवों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोगों को घरों से बाहर निकलने और आने जाने वालों पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएम ने बताया कि गांव में घर घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। साथ ही राशन, दूध, सब्जी, फल और दवाई की व्यवस्था कराई जायेगी। इन गांवों को सैनिटाइज कराया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक जिले में 12 संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब इनकी संख्या 15 हो गयी है। जिले में अब तक कुल आठ हॉट स्पॉट बनाये गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed