फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three hundred youth got jobs in employment fair

रोजगार मेले में तीन सौ युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 17 Oct 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three hundred youth got jobs in employment fair
चंदौली। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों की ओर से 301 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का आनलाइन साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को हर माह 10 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। वहीं कार्यक्षेत्र भी नोएडा व एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) रहेगा। नौकरी पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रोजगार मेला के आयोजन की प्रक्रिया ठप पड़ी थी। विभाग की ओर से एक-दो बार आनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 205 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया। अनलाक में शासन के निर्देश पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें मोबाइल कंपनी के लिए 80, बायोटेक कंपनी में 96, फर्टीलाइटर कंपनी ने 62 व नोएडा की एक अन्य निजी कंपनी ने 73 अभ्यर्थियों का चयन किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मोबाइल पर फोनकर अभ्यर्थियों से सवाल पूछे। उनके शैक्षिक अनुभव और योग्यता को परखने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed