फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three day program from 25th to mark the completion of eight years of Yogi government

Chandauli News: योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 25 से

Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three day program from 25th to mark the completion of eight years of Yogi government
चंदौली। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 25, 26 व 27 मार्च को समारोह आयोजित करने की तैयारी है। तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सीडीओ आरपी जगत साईं ने बुधवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को बताया कि प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर 25, 26 व 27 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गौड़ मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लोगों को दी जाएगी। इस दौरान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला रखी जाएगी। विभिन्न विभागों के स्टाल पर सरकार की नीतियों, उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी नितिन कुमार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed