{"_id":"67c3655f5349c01bce0eb219","slug":"three-arrested-for-robbing-a-bike-chandauli-news-c-189-1-svns1012-127868-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाइक लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाइक लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर भतीजा अंडर पास पर बाइक लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइक भी बरामद हुई। आरोप है कि 27 फरवरी की रात बिहार के दुर्गावती निवासी व्यवसायियों से बाइक लूटी थी।
बिहार के दुर्गावती थाने के सावठ गांव निवासी मेघनाथ अपने रिश्तेदार सच्चितानंद वर्मा निवासी ग्राम मनिहारी थाना भभुआ बिहार के साथ 27 फरवरी को वाराणसी गए थे।रात में बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सच्चितानंद के बैग में चांदी के गहने थे। रात लगभग 10 बजे दोनों सैयदराजा के भतीजा मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक पेट्रोट पंप के सामने बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पहुंचे और ओवरटेक कर गाड़ी को रोकवा दिया। एक ने बाइक की चाबी निकाल ली और बाकी सच्चिदानंद से बैग और बाइक छीनने लगे। सच्चितानंद बैग लेकर पेट्रोल पंप की ओर से भाग गए। बदमाशों ने बाइक छीन ली और भाग गए। इस मामले की जांच के दौरान शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक लूट के आरोपी बड़ी डिलिया की तरफ से आने वाले हैं। इस सूचना पर आधी रात के बाद भतीजा अंडर पास के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इस बीच बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर तीनों बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: कुलदीप यादव उर्फ सत्या निवासी ग्राम काजीपुर सैयदराजा, अमित मौर्या निवासी ग्राम खरखौली बगही कुंभापुर सैयदराजा और संदीप सेठ निवासी बगही कुंभापुर थाना सैयदराजा बताया। तीनों की निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक बरामद हुई। तीनों के पास से मोबाइल फोन और 220 रुपये भी बरामद हुए। सैयदराजा थाना प्रभारी बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि तीनों का चालान कर दिया गया।