{"_id":"5f368cf18ebc3e3d0c71086c","slug":"this-time-the-tricolor-will-be-waved-with-simplicity-chandauli-news-vns541436837","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादे समारोह में आसमान में शान से लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादे समारोह में आसमान में शान से लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सादे समारोह के बीच शनिवार को जश्न ए आजादी का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए लोगों को नहीं बुलाया गया है। सिर्फ कार्यालयाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। डीआरएम ऑफिस से ध्वजारोहण का फेसबुक पर प्रसारण किया जाएगा। इसी तरह स्कूलों में सिर्फ ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया है।
देश का 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। इसको लेकर उत्साह का माहौल है। हालांकि इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी तरह के त्योहार समारोह फीका हो गया है। स्वतंत्रता दिवस पर भी भव्य समारोह को आयोजन नहीं किया जा रहा है। स्कूल मार्च माह से ही बंद चल रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में सादे समारोहों को आयोजन किया गया है। यहां सिर्फ ध्वजारोहण किया जाएगा। बच्चों का जमावड़ा नहीं होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द होंगे। डीआरएम ऑफिस पर डीआरएम पंकज सक्सेना ध्वजारोहण करेंगे। नगर पालिका कार्यालयपर चेयरमैन संतोष खरवार ध्वजारोहण करेंगे। वे नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में भी ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य झंडोत्तोलन करेंगे। जल निगम, पीडब्लूडी, बिजली विभाग, सिचाई विभाग कार्यालय पर कार्यालयाध्यक्ष, तहसील पर एसडीएम, नियामताबाद ब्लाक पर बीडीओ ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी में निरीक्षक और आरपीएफ डीडीयू पोस्ट, मानसनगर, यार्ड पोस्ट और सीएंडटी बैरेक परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस तरह रेलवे के विभिन्न कार्यालयों पर सादे समारोह में ध्वजारोहण किया जाएगा।
बाजार में खूब बिके तिरंगा, बैज और टोपी
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते स्वतंत्रता दिवस को लेकर वैसा उत्साह नहीं दिख रहा है। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम न होने की वजह से झंडा बैनर की बिक्री पर इसका असर दिखा है। शुक्रवार को बाजार में झंडा, टोपी, बैज आदि की दुकानें सजी लेकिन पिछले वर्ष की अपेक्षा ब्रिकी कम हुई।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बाजार में छोटे छोटे तिरंगा, बैनर, बैनर, टोपी, बैज, बैंड आदि की खूब खरीद फरोख्त होती है। स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बच्चे स्कूली ड्रेस के साथ हाथों में तिरंगा लेकर चलते हैं। यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह केे दो दिन पहले से ही बाजार में दुकानें सज जाती रही लेकिन इस वर्ष स्कूल बंद हैं। सादे समारोह में ध्वजारोहण किया जा रहा है। ऐसे में बाजार में झंडा, बैनर आदि की ब्रिकी कम हुई। नगर के जीटी रोड पर जगह जगह दुकानें सजी रही लेकिन यहां खरीददार कम रहे।