फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves cut the wire of five poles

Chandauli News: पांच खंभे का तार काट ले गए चोर, 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल

Sun, 01 Feb 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut the wire of five poles
शहाबगंज। क्षेत्र के मुरकौल व अतायस्तगंज गांव के बीच बंद पड़े 33 हजार वोल्ट के बिजली खंभे से चोरों ने पांच खंभों का तार काट लिया । यह घटना शुक्रवार की रात हुई। चोरी की इस वारदात के चलते राममाड़ो फीडर लाइन पूरी रात बंद रही। इससे 20 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

यह 33 हजार की लाइन पहले से बंद थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनियोजित तरीके से तार काटा। ग्रामीणों का कहना है कि चोर रात में वाहन के साथ आते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। घटना इतनी सफाई से की गई कि सुबह तक किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन की जांच की, तब चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस घटना के कारण राममाड़ो फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे पहले भी लटांव गांव के पास से इसी तरह तार चोरी की जा चुकी है, लेकिन अब तक चोरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की घटना तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed