{"_id":"671cdb32f47453f1a608f126","slug":"thieves-cut-shutter-and-stole-goods-in-chanduali-thefts-happened-some-distance-from-police-post-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में लाखों की चोरी : चोरों ने शटर काट तीन दुकानों से उड़ाया माल, चौकी से कुछ दूरी पर हुई चोरियां; रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में लाखों की चोरी : चोरों ने शटर काट तीन दुकानों से उड़ाया माल, चौकी से कुछ दूरी पर हुई चोरियां; रोष
Sat, 26 Oct 2024 05:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:36 PM IST
सार
Chandauli News : चोरों ने दो दुकानों के साथ एक महाविद्यालय में चोरी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों स्थानों की पड़ताल की। व्यापारियों ने चोरी के बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर मौजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत रामगढ़ में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने महज सौ मीटर की दूरी पर तीन दुकानों के शटर की भुनासी तोड़कर लाखों रुपये के कैश व सामान चुरा ले गए। वहीं एक संस्कृत महाविद्यालय में ताला तोड़कर कागजों की हेराफेरी किया।
विज्ञापन
सुबह दुकान खोलने गए दुकानदारों ने शटर की टूटी भुनासी, गायब कैश एवं सामान गायब देख पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने पूछताछ व जांच पड़ताल किया। वहीं दुकान में लगे सीसी फुटेज को भी खंगाला। भुक्तभोगियों ने बलुआ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
रामगढ़ में सड़क पर स्थित चोरों ने तीन सौ मीटर की दूरी पर सटे तीन दुकानों के शटर की भुनासी ताला काटकर लाखों रुपये के कैश और सामान चुरा लिया। चोरों ने प्रवीण पांडेय के बिल्डिंग मटेरियल और हार्डवेयर की दुकान से चार लाख कैश, रिंकू यादव के किराना की दुकान से लगभग पचास हजार नकद व कुछ सामान व रामाश्रय यादव की मिठाई की दुकान से दस किलो बर्फी व करीब पांच हजार रुपये नकद चुरा ले गए।
विज्ञापन
वहीं, पास स्थित एक संस्कृत महाविद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर कागजों की हेराफेरी कर ली। दुकानदार ने जब दुकान खोलने गये तो शटर का भुनासी ताला टूटा व सामान बिखरा देख सन्न रह गए।
चोरी की सूचना तत्काल बलुआ थाने पर दी गई। मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने पहुंचकर चोरी गए दुकानों में जांच-पड़ताल व पूछताछ किया। हार्डवेयर के दुकान में लगा सीसी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर चोरी कर रहा है। दुकानदारों ने बलुआ थाने पर तहरीर दे दिया है।
इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि चोरी की जांच-पड़ताल व सीसी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। इस चोरी की घटना से क्षेत्रीय व्यापारियों मे रोष है।