फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be a movement against privatization of railways

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ होगा आंदोलन

Fri, 28 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
There will be a movement against privatization of railways
ीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रेलकर्? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में ईस्ट सेंट्रल रेलवेे कर्मचारी यूनियन शाखा नंबर दो अधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह में रेलवे के निजीकरण के विरोध में लड़ाई तेज करने का ऐलान किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों से मान्यता के चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियन के रूप में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन रेल कर्मियों के हित की लड़ाई में लगा हुआ है। यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शाखा पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। यह इस संगठन की ताकत है। आंतरिक चुनाव के बाद हम सभी को यूनियन की मान्यता के चुनाव में जुटने की जरूरत है। कहा कि ईसीआरकेयू लगातार दो चुनाव में विजयी रही है और मत प्रतिशत भी बढ़ा है। संगठन की ताकत की वजह से ही रेलवे के उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण को रोका जा सका है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने की जरूरत है। अधिवेशन में ईसीआरकेयू शाखा दो के विजेताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विजेता पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में ईसीआरकेयू केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बालक राम ,केन्द्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री मिथिलेश कुमार ,पूर्व केन्द्रीय पदाधिकारी अशोक सिंह, रमेशचन्द्रा, केपी यादव, ईसीआरकेयू विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी सुभाष सिंह, शंकर प्रसाद, विजय कुमार, एसपी सिंह, एसपी सिन्हा, एनके सिंह, जेएल शर्मा ,सीबी राय रहे। संचालन शाखा तीन के अध्यक्ष एसपी सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed