{"_id":"67992da8f63c0ba8f202515c","slug":"there-will-be-5-levels-of-monitoring-at-board-exam-centres-chandauli-news-c-189-1-chl1002-126513-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी 5 स्तर पर निगरानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी 5 स्तर पर निगरानी की व्यवस्था
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर निगरानी के लिए पांच स्तरीय व्यवस्था होगी। इसके लिए पांच स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसमें से एक कंट्रोल रूम विद्यालय, दूसरा जिला, तीसरा क्षेत्रीय कार्यालय, चौथा परिषद मुख्यालय और पांच प्रदेश मुख्यालय पर रहेगा। सभी कंट्रोल रूम एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। जिम्मेदार अधिकारी किसी भी परीक्षा केंद्र पर लाइव नजर रख सकेंगे। गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
नकल विहीन और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए पांच स्तरीय निगरानी की व्यवस्था की गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 59997 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन की जांच में मानक पर खतरा उतरने के बाद सीसीटीवी कैमरों से लैस 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए वायस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल बनाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय, परिषद कार्यालय और प्रदेश कार्यालय से भी कंट्रोल रूम खुलेगा। सभी कंट्रोल रूम के डिवाइस को कनेक्ट किया जाएगा। ताकि सीधे किसी भी परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जा सके। उधर, विद्यालयों के कंट्रोल रूम में लगे डीवीआर का बैकअप एक माह से ज्यादा समय तक रहता है। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। ताकि हर समय नजर रखी जा सके। कंट्रोल रूम बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम की निगरानी परिषद कार्यालय और प्रदेश कार्यालय से भी होगी। इसके लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर नंबर और आईपी एड्रेस परिषद के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।