फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a ruckus on the Sampoorna Samadhan Diwas due to lack of cleanliness in the tehsil

Chandauli News: तहसील में सफाई न होने पर संपूर्ण समाधान दिवस पर हंगामा

Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus on the Sampoorna Samadhan Diwas due to lack of cleanliness in the tehsil
चंदौली। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अधिवक्ताओं ने परिसर में सफाई नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम दिव्या ओझा द्वारा बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन पर दिए जाने पर अधिवक्ता शांत हुए। इसके बाद समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उधर, नौगढ़ में समाधान दिवस में नहीं पहुंचने पर एसडीएम ने तीन अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन

चंदौली में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस पर आए 58 मामलों में से मौके पर सिर्फ पांच का निपटारा हो पाया। डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अनुपस्थिति में एसडीएम सदर दिव्या ओझा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 58 शिकायती पत्र आए। इनमें राजस्व, पुलिस, पेंशन व अन्य मामलों की अधिकता रही। उधर, नौगढ़ तहसील सभागार एसडीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए 20 प्रार्थना पत्रों में मौके पर सिर्फ दो का निपटारा हो पाया। यहां अधिकांश प्रार्थना पत्र चक मार्गों एवं जमीन के सीमांकन से संबंधित रहे। हालांकि कुओं से संबंधित मामले भी आए। समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे सहायक अभियंता (नलकूप), उप पशु चिकित्सा अधिकारी (नौगढ़/चकरघट्टा), चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया गया। इस दौरान तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला, बीडीओ अमित कुमार, सीओ आशुतोष आदि मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर तहसील में एडीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस पर आए 100 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 18 का निपटारा किया गया। इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, तहसीलदार राहुल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सकलडीहा तहसील में एसडीएम कुंदनराज कपूर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 72 मामलों में से मौके पर सात का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed