फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a crowd of people returning from Maha Kumbh

Chandauli News: महाकुंभ से लौटने वालों की रही भीड़

Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of people returning from Maha Kumbh
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में मकर संक्रांति पर स्नान के बाद लौटने वालों की भीड़ बुधवार को भी पीडीडीयू जंक्शन पर रही। भीड़ के कारण सुरक्षाकर्मियों को डाउन लाइन पर ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित ढंग से बैठाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में 13 और 14 जनवरी को स्नान पर्व था। अमृत स्नान के बाद मंगलवार की रात स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। डाउन लाइन की ट्रेनों में बुधवार को भी दिन भर स्नान कर लौटने वालों की भीड़ रही। यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू और प्रयागराज के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके साथ ही प्रयागराज से आने वाली स्पेशल और नियमित ट्रेनों में भी भीड़ रहीं। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक कुमार आदि के नेतृत्व में टीमें टीम दिन भर यात्रियों को सुरक्षित ढंग से चढ़ाने में जुटी रहीं। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed