फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no sweeper for three months, there is a lot of dirt in the village

तीन महीने से नहीं है सफाईकर्मी, गांव में लगा गंदगी का अंबार

Mon, 13 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
There is no sweeper for three months, there is a lot of dirt in the village
सकलडीहा विकास खंड के बसिला गांव में तीन महीने से सफाई कर्मी की नियुक्त न होने से गांव में साफ सफाई नहीं हो पा रही है। इससे गांव में गंदगी है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गांवों में साफ सफाई के लिए गांवों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई। बाद में अधिकारियों की उदासीनता की वजह से अधिकतर गांवों में सफाई कर्मी नियमित नहीं आते हैं। वहीं कई गांवों में तैनात सफाईकर्मियों की ड्यूटी कहीं और लगा दी गई। चार हजार की आबादी वाले बसिला गांव में नियुक्त सफाईकर्मी भूटक देवी की मौत बीस सितंबर 2021 को हो गई। इसके बाद यहां किसी अन्य सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं हुई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामाशीष मौर्य, लक्ष्मी शंकर, रोहित, मनीष, पिंटू आदि ग्रामीणों ने गांव में सफाईकर्मी के नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि दो-चार दिन पहले किसी सफाई कर्मी की नियुक्ति हुई है। जल्द ही उसको गांव में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed