फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no gas and antibiotic medicine in the district hospital's medicine store for 15 days

Chandauli News: जिला अस्पताल के औषधि भंडार में 15 दिन से गैस और एंटीबायोटिक दवाएं नहीं

Wed, 28 May 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
There is no gas and antibiotic medicine in the district hospital's medicine store for 15 days
चंदौली। पंं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के औषधि भंडार में 15 दिन से गैस और एंटीबायोटिक दवाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मानसिक रोगियों को एक महीने से अस्पताल से कोई दवा नहीं मिल रही है। मानसिक रोगियों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन इन दिनों 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में डॉक्टरों की ओर से दवाएं लिख दी जा रही हैं, लेकिन कई दवाएं ऐसी हैं जो अस्पताल के औषधि केंद्र में नहीं मिल रही हैं। इससे मरीजों को परेशान होकर बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई दवाएं ऐसी हैं जो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मिल जा रही हैं, लेकिन इसमें मानसिक रोग की दवा रिस्पेरिडो, यूटिया पाइन, एसिकलोप्राइम व क्लोनाजीपाम आदि दवाएं जो पहले जिला अस्पताल के औषधि भंडार से मिलती थीं, अब नहीं मिल रही हैं। कई महीने से औषधि भंडार में ये दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। सरकारी औषधि केंद्र पर गैस की रेनिटीडिन, पैंटॉप इंजेक्शन अजिथ्रोमाइसिन एमोक्सीन सिटिजन सहित कई ऐसी दवाएं नहीं मिल रही हैं। इससे मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवाएं खरीदनी पड़ रही है। इससे जन औषधि केंद्र पर भी भड़ लग रही है। बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल के लिए सभी जरूरी दवाएं खरीदी गई हैं, ताकि मरीजों को दवाएं उपलब्ध हो सकें। कई दवाओं की डिमांड शासन को भेजी गई है। जल्दी ही दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed