फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft of seven and a half lakhs by entering the house with the help of a ladder

Chandauli News: सीढी के सहारे घर में घुसकर साढ़े सात लाख की चोरी

Mon, 26 Dec 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Theft of seven and a half lakhs by entering the house with the help of a ladder
धानापुर। थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने साढ़े सात लाख रुपये का सामान, नकदी व जेवरात उड़ा दिया। चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुसे। सुबह होने पर घटना का पता चला। घर में जेवरात के बॉक्स और खाली झोले बिखरे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। धानापुर के नेकनामपुर गांव निवासी रणजीत यादव का परिवार रविवार को बाहर वाले कमरे में और पुत्र ऊपरी तल पर बने कमरे में सो रहा था। चोर घर के पीछे से बांस के सीढ़ी के सहारे घुसे और तीन कमरों में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 53 हजार रुपये सहित सोने की दो सिकड़ी, सोने की दो चूड़ी, चांदी की चार पैजनी, चांदी की दो करधनी, सोने का दो मांगटीका, सोने के तीन मंगलसूत्र, चांदी के सात पायल, सोने की नौ अंगूठी सहित लगभग साढ़े सात लाख रुपये के जेवरात ले उड़े। वहीं चोर एक कमरे में रखे तीन बक्से और एक सूटकेस उठाकर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में ले गए। वहां बक्सों और सूटकेस का ताला तोड़कर उनमें रखे नए कपड़े और अन्य सामान चुराया। चोरों द्वारा प्रयुक्त बांस को सीढ़ी घर से कुछ दूर पर मिली। थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र क्षेत्र में हुई सभी चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed