फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man hanged himself with the help of a fan

Chandauli News: युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself with the help of a fan
अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा गांव में छोटेलाल कनौजिया (35) ने अपने कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। छोटेलाल कन्नौजिया अपने चार भाइयों दयाराम, प्रसिद्धि व राधेश्याम में सबसे छोटा था और गांव में ही क्लिनिक चलाता था। परिवार में उसकी पत्नी प्रमिला देवी और पुत्र आर्यन व पुत्री बबीता हैं। रविवार की शाम उसके परिजनों का पासवान बस्ती के लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया था। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। परिवार के लोग देर शाम खाना खाने के बाद छत पर व मकान के बाहर दरवाजे पर सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच किसी समय छोटेलाल अपने कमरे में पंखे के सहारे गमछे से फंदा डालकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह तब हुई जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को आशंका हुई।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed