{"_id":"5eee54fd8ebc3e43223645cf","slug":"the-weather-has-been-pleasant-due-to-rain-for-four-days-chandauli-news-vns5312992148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
बारिश के बाद सकलडीहा में हुआ जलभराव।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मानसून की दस्तक के बाद चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। शनिवार को तो सुबह से ही बारिश शुरू हुई तो दिनभर होती रही। इससे लोगों को राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के बाद कई कार्यालयों के परिसर, सड़कों व नालियों सहित मैदानों में बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश के बाद नगर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नगर के पटेल नगर, रविनगर, कैलाशपुरी जैसी पॉश कालोनियों के साथ गिधौली, चंदासी, नई बस्ती, अलीनगर सहित कई वार्डों में बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो कर सड़कों पर बहने लगा। नगर स्थित कोतवाली परिसर में भी बारिश का पानी भर गया। इसके अलावा सिंचाई विभाग, विद्युत उपकेंद्र-2 के सामने सहित अन्य कई कार्यालयों के परिसर में पानी भरा रहा। इससे यहां कार्य कराने पहुंचे लोगों को कठिनाई उठानी पड़ी। इस बारिश से किसान खेती के कार्य में लग हैं। चकिया संवाददाता के अनुसार, बारिश के कारण कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। नगर स्थित किसान सेवा केंद्र परिसर में बरसात की वजह से जल भराव व कीचड़ की स्थिति बन जाने से यहां आने वाले किसानों व कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित सीएचसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीते कई दिनों से गंदानाला का पानी के बीच आने जाने वाली प्रसूताओं के साथ अन्य पीड़ितों को काफी समस्या होती है। पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि टिमिलपुर गांव के मुख्य मार्ग से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जलनिगम कार्यालय तक जाने वाली मार्ग पर दोनों किनारे नाली नहीं बनी हुई है। इससे बरसात का पानी घरों के सामने और सड़क पर बहता है। शनिवार को भी बारिश के बाद सड़कों पर पानी लग गया। जांच के लिए सीएचसी पर पहुंचने वाले प्रवासी मजदूरों सहित मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी समस्या हुई। समस्या का निदान न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। इस संबंध में बीडीओ आशा देवी ने बताया कि शीघ्र ही मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का निदान करा दिया जाएचगा।
सड़क के किनारे नाली न होने से परेशानी
सैयदराजा। क्षेत्र के नौबतपुर गांव स्थित सड़क के दोनों किनारे नाली न बनाए जाने से हल्की बारिश के बाद भी जलभराव हो जाता है। शनिवार को भी बारिश के बाद सड़क पानी में डूबी रही। इससे ग्रामीणों व राहगीरों को काफी कठिनाई उठानी पड़ी।
कुछ माह पूर्भ यूपी-बिहार बॉर्डर पर ब्रिटिश काल के समय के बने पुल की मरम्मत के दौरान इस सड़क को भी एनएचएआई ने बनावाया लेकिन रोड के दोनों तरफ नाली नहीं बनाई गई। इससे घरों से निकले पानी के साथ बरसात का पानी रोड पर बहता है। गांव वालो का कहना है की लगभग 35 वर्ष पूर्व गांव के मेन सड़क पर नाली बनाई गई थी जो कुछ वर्ष बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आज तक फिर दोबारा नाली नहीं बनाई गई है। इस संबंध में एनएचएआई के कार्यकारी अधिकारी नागेश सिंह ने बताया कि यदि लोग जमीन उपलब्ध करा दें तो सड़क के दोनों तरफ नाली व पटरी बना दी जाएगी।