फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The water level of the Ganges is increasing at a speed of twenty cm per day

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव तेज

Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges is increasing at a speed of twenty cm per day
बलुआ में बढ़ता गंगा का जलस्तर। - फोटो : CHANDAULI
चहनियां। गंगा के जलस्तर में लगातार खतरनाक ढंग से वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन बीस सेमी की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटाव भी तेज हो गया है। तटवर्ती गांव के रहवासियों की माने तो एक माह में 20 फीट तक जल स्तर बढ़ चुका है। जिले में नियामताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक के 45 से अधिक ग्राम पंचायत गंगा के तट पर बसे हैं। हालांकि चहनियां ब्लाक बाढ़ और कटान से अधिक प्रभावित होता है। पिछले एक दशक में कटान की समस्या अधिक बढ़ी है। बावजूद कटान रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर पक्के घाट पर गंगा मंदिर तक पहुंच गया है। इसे लेकर गंगा के तट पर बसे कांश्वर, महुआरी खास, बिसुपुर, मह ुअरिया, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, बिजयी के पूरा, गणेशपूरा, टांडाकला, बड़गांवा, हसनपुर, नादी निधौरा आदि तटवर्ती गांवों में किसान कटान को लेकर परेशान हो रहे हैं। जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। उतनी तेजी हाल के वर्षों में नहीं दिखी थी। टांडाकला कला निवासी विजय नरायन पांडेय, राजमणि पांडेय, तिरगांवा के मंटू यादव, मदन यादव, भूसौला निवासी रामाशीष यादव, हसनपुर के कमलेेश यादव, जूड़ा के उदय तिवारी ने बताया कि जिस तेजी से जल बढ़ रहा है वह शुभ संकेत नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed