फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The war between Maa Durga and Mahishasura will be telecast

Chandauli News: मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध का होगा प्रसारण

Wed, 11 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The war between Maa Durga and Mahishasura will be telecast
चकिया। नगर के पूर्वी बाजार में श्री श्री वंदना दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शक माता दुर्गा और महिषासुर के युद्ध का सजीव प्रसारण देखेंगे। डाॅयलाग के बीच चलायमान मूर्ति दर्शकों में भक्ति भाव का संचार करेगी। यहां तीन मंजिला पंडाल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राममूरत कुशवाहा ने बताया कि पूर्वी बाजार में दुर्गा पूजा महोत्सव 1982 से जारी है। यहां का पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। इस वर्ष समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने पूजा पंडाल में नगर की युवतियों द्वारा मां दुर्गा और महिषासुर का किरदार निभाते हुए सजीव मंचन का प्रदर्शन कराने का निर्णय लिया है। वार्ड की सभासद ज्योति गुप्ता ने बताया कि कोलकाता की दुर्गा पूजा के आधार पर पंडाल में इस वर्ष आधा दर्जन युवतियां सजीव मंचन में मां दुर्गा और महिषासुर की भूमिका निभाने के साथ माता की आरती करेंगी। झांकी का प्रदर्शन सप्तमी, अष्टमी और नवमी को किया जाएगा। इस दौरान संदीप गुप्ता, धर्मदेव विश्वकर्मा, सतीश मौर्य, विनोद जायसवाल, अशोक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राम नारायण गुप्ता, शौर्य जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौहान, पोतन चौहान, नारायण केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed