{"_id":"57faa0a24f1c1b675228e6e7","slug":"the-vocal-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षक हुए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षक हुए मुखर
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वित्तविहीन शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को वित्त विहीन शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मांगों के समर्थन में चर्चा की गई। बाद में प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आगामी 14 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित रैली में सरकार को ताकत दिखाने का फैसला किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वित्त विहीन स्कूलों मेें शिक्षकों को मानदेय देने का वादा किया था। यह वादा चार पांच वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ। चुनावी वर्ष में एक बार फिर से वित्तविहीन शिक्षकों को लुभाने के लिए मानदेय देने का शासनादेश जारी किया गया। लेकिन यह भी अधिकारियों की लापरवाही से नहीं मिली है। जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव और शमीम मिल्की ने कहा कि सरकार ने मनरेगा मजदूरों से भी कम की मजदूरी वित्तविहीन शिक्षकों के लिए तय की है। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों को लालीपाप देकर बहला रही है। समाजवादी पार्टी शिक्षकों को चुनावी मोहरा बनाना चाहती है लेकिन ऐसा संभव नहीं है। बताया कि चौदह अक्तूबर को मांगों के समर्थन में लखनऊ में रैली आयोजित होगी। इस में जिले से हजारों वित्त विहीन शिक्षक शामिल होंगे। नारेबाजी कर शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानदेय नहीं दिया गया तो शिक्षक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सेचन सिंह यादव, ओमप्रकाश चौबे, दिनेश यादव, इन्द्रजीत शर्मा, हरिदास यादव,मुन्नु राम, प्रेमा पांण्डेय, बंदना, पार्वती, प्रमोद, अरविंद यादव, सुभाष, संजय मौर्य, साहब यादव आदि मौजूद रहे।