फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Faith overflowed in the goddess temples, Kalash was installed in homes

Chandauli News: देवी मंदिरों में उमड़ी आस्था, घरों में हुई कलश स्थापना

Mon, 12 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Faith overflowed in the goddess temples, Kalash was installed in homes
चकिया ​स्थित मां काली मंदिर के दर्शन के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। पहले दिन आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

भक्तों ने नारियल, चुनरी, फल-फूल और गुड़हल की माला अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर नौ दिवसीय आराधना शुरू की गई, वहीं पूजा पंडालों में प्रतिमा स्थापना की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।
घरों में पूजा स्थल सजाकर पुरोहितों की मौजूदगी में विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। भक्तों ने धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना की। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। लोगों ने पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल और फलों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सुभाष पार्क के समीप स्थित प्राचीन काली माता मंदिर, रविनगर, नई कैथापुर, परशुरामपुर, गल्ला मंडी, आरपीएफ कॉलोनी, बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, अमोघपुर और गया कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के देवी मंदिरों में दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
चहनिया संवाददाता के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महड़ौरा स्थित गंगा घाट पर स्नान के बाद भक्तों ने मां लक्ष्मी महड़ौरी देवी के दर्शन किए।
टांडाघाट स्थित मां घटवारी देवी, रमौली के राधा-कृष्ण मंदिर, चकिया बिहारी मिश्र गांव की मां बंगला भगवती देवी, मटियरा की मां खखरा देवी, मथेला की मां काली देवी, रामपुर गांव की मां राजराजेश्वरी देवी, खंडवारी की मां खंडवारी देवी, चहनिया गांव की मां चाहन देवी और कस्बा स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे।

चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार, प्राचीन काली मंदिर, जागेश्वरनाथ धाम परिसर स्थित दुर्गा मंदिर और चौक स्थित झंडा माता मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed