फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Congressmen left for Delhi to join the movement

Chandauli News: आंदोलन में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Congressmen left for Delhi to join the movement
पीडीडीयू नगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आह्वान पर रविवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। वे केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित आंदोलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सुभाष पार्क में जुटे और नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय चुनाव आयोग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ता आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्ष भूमिका महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर जिले के कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित आंदोलन में भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रवाना होने वालों में दयाराम पटेल, अकील अहमद, बाबू शाहिद, तौसीफ, डॉ. हुमायूं, नौशाद, जितेंद्र पासवान, विजय गुप्ता, राधेश्याम पासवान, शमी मोहम्मद, संतोष चौबे और उषा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed