फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The villagers demonstrated in front of the mother-child center

ग्रामीणों ने जच्चा-बच्चा केंद्र के सामने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Dec 2020 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
The villagers demonstrated in front of the mother-child center
कमालपुर के गौसपुर में जच्चा बच्चा केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
कमालपुर। क्षेत्र के गौसपुर गांव में बना जच्चा-बच्चा केंद्र शो पीस बनकर रह गया है। इससे गांव की महिलाओं को इलाज व प्रसव के लिए अन्यत्र भटकना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जच्चा-बच्चा केंद्र के सामने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से केंद पर सेवाएं मुहैया कराने की मांग काफी दिनों से की जा रही है। बावजूद इसके केंद्र को सुचारू रूप से चलाने को लेकर कोई पहल नहीं कि गई है। केंद्र बंद रहने से महिलाओं और प्रसूताओं को इलाज नहीं मिल पा रही है। इलाज के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि जच्चा-बच्चा केंद्र नियमित नहीं खोला गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामनिवास, विकास सिंह, प्रीतम मौर्य, मुन्ना गोंड, रामनिवास, विकास सिंह, मुन्ना गोंड, उदय प्रताप, हरीशचंद्र मौर्य, रमेश, ऋतुराज सिंह, मनोज, प्रमोद, श्यामसुंदर पासवान, धर्मेंद्र मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed