{"_id":"57a39f2e4f1c1bb5602b9adf","slug":"the-two-hour-jam-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दो घंटे किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दो घंटे किया जाम
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को दिन में 11 बजे धानापुर-डेढ़ावल मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर सड़क से हटाया।
दरअसल ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का मुआवजा तत्काल देने, किशुनपुर अमड़ा, सिहावल, कांधरपुर, खड़ान, मेढ़ान, कवई पहाड़पुर, हेतमपुर ड्रेनों की सफाई कराकर गांवों में हुए जल जमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने, नौरंगाबाद से तुलसी आश्रम जाने वाली सड़क पर लेहरा मनिहरा ड्रेन पर पुल निर्माण करने, खोर ग्राम सभा के बिंद बस्ती में रेगुलेटर की स्थापना की मांग को लेकर किसान दिन में 11 बजे गुरेहूं गांव के समीप एकत्र हुए। यहां मांगों के समर्थन में धानापुर-डेढ़ावल मार्ग पर जाम कर दिया।
इस दौरान रास्ते पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर धानापुर के साथ सकलडीहा कोतवाली से बड़े पैमाने पर पुलिस बल को बुला लिया गया।
बावजूद इसके किसान सड़क से नहीं हटे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि समस्याओं के संबंध में तहसील दिवस में आवेदन देने के साथ ही किसान दिवस में मुद्दे को उठाया। बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्यसाओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन भी करेंगे। दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करके किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।