फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The transformer was repaired after five days, people got relief

Chandauli News: पांच दिन बाद हुई ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत, लोगों को मिली राहत

Mon, 07 Jul 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The transformer was repaired after five days, people got relief
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या एक में सुभाष पार्क के समीप लगा 430 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर पांच दिन पहले हुई तेज बारिश के दौरान जल गया था। बारिश रुकने के बाद रविवार को पहुंचे जेई की देखरेख में कर्मियों ने ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। उक्त स्थान पर लगे ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने पर मरम्मत के लिए फीडर संख्या एक, दो व तीन तीनों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। इसकी वजह ट्रांसफाॅर्मर के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार है। इससे करीब 15 हजार घर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार को भी करीब 12 बजे ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत करने बिजलीकर्मी पहुंचे तो तीनों फीडर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। हालांकि कर्मियों ने एक घंटे में मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इससे तीनों फीडर के लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कराने पहुंचे फीडर संख्या एक के जेई एसके पटेल ने बताया कि बरसात का पानी अंदर चले जाने से ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद लगातार हो रही बारिश के कारण खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर के मरम्मत में विलंब हुआ है। हालांकि जलने के तत्काल बाद मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जल्दी ही 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर लोड बांट दिया जाएगा। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed