फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The tigress returned again following the path of Tiger Reserve

Chandauli News: टाइगर रिजर्व की राह पकड़ फिर लौट आई बाघिन

Sat, 08 Feb 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The tigress returned again following the path of Tiger Reserve
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में टाइगर रिजर्व से भटक कर पहुंची बाघिन शुक्रवार सुबह रिजर्व का रुख की लेकिन कुछ घंटे बाद फिर सिंगरौली के माड़ा इलाके में लौट आई।
विज्ञापन

बाघिन के गले में लगी काॅलर आईडी से मूवमेंट का लोकेशन अपडेट हो रहा है। लोकेशन के आधार पर ही वन विभाग व टाइगर रिजर्व की टीमें निगरानी कर रही हैं।
बाघिन की दहाड़ से बुधवार को कई गांवों के लोग दहशत में आ गए थे। माड़ा वन परिक्षेत्र के डोंगरी व लंघाडोल क्षेत्र में बाघिन की मौजूदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद से कई टीमें निगरानी के लिए लगा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बाघिन का लोकेशन टाइगर रिजर्व के रास्ते में मिला। इसके बाद माना जाने लगा कि बाघिन लौट रही है लेकिन फिर वह लौट आई। इस खबर से क्षेत्र के रहवासियों को आगाह किया गया और सावधानी बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्राधिकारी माड़ा हर्षित मिश्रा ने बताया कि बाघिन के आक्रामक होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं, यह रहवासियों के लिए राहत की बात है। बुधवार रात बाघिन का मूवमेंट सिंगरौली जिले से लगे संजय टाइगर रिजर्व के भूईमाड़ रेंज में था। यहीं से इसने सिंगरौली में कदम रखा। इसी के बाद डोंगरी व लंघाडोल क्षेत्र में लोकेशन मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed