फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The temperature of the district reached 45 degrees after three days

Chandauli News: तीन दिन बाद 45 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान

Sun, 09 Jun 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The temperature of the district reached 45 degrees after three days
पीडीडीयू नगर/शिकारगंज। जिले में तीन दिनों बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और बढ़ोत्तरी हो गई। शुक्रवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा वहीं शनिवार को दो डिग्री बढ़कर 45 पर पहुंच गया। सुबह छह बजे से ही कड़ी धूप लोगों को झुलसाने लगी। 10 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। घरों के कूलर और पंखे होने के बाद भी लोग गर्मी से परेशान रहे। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को 45 डिग्री पर तापमान पहुंचा तो सुबह से ही तेज धूप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। अधिकतर लोग हाथ मुंह ढककर निकले। दोपहर में गरमी चरम पहुंच गई। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय का सहारा लिया। वहीं, उमस के चलते घरों में भी लोगों को राहत नहीं मिली। कूलर-पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। रविवार को भी अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed