फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The system of electricity, water, road improved, the problem of irrigation, education and employment remained

बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था सुधरी, सिंचाई, शिक्षा व रोजगार की समस्या बरकरार

Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The system of electricity, water, road improved, the problem of irrigation, education and employment remained
चहनियां के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ। - फोटो : CHANDAULI
काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वरनाथ और बाबा कीनाराम जन्म स्थली सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र की पहचान है। गंगा के तटवर्ती इलाके वाले विधानसभा में प्रभुनरायन यादव वर्तमान में विधायक है। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क की सुविधा मिली है। दूसरी तरफ क्षेत्र में सिंचाई, शिक्षा और रोजगार आज भी प्रमुख समस्या बनी हुई है। गंगा कटान और बाढ़ की समस्या क्षेत्र के लोगों का प्रमुख मुद्दा है। वहीं सकलडीहा को नगर पंचायत बनाने की मांग आज तक पूरी नहीं हुई। बरठी स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार आज तक नहीं हुआ। सकलडीहा और तुलसी आश्रम पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग को भी अनसुना कर दिया। वहीं विपक्ष नहरों के टेल तक पानी न पहुंचने, विज्ञान, वाणिज्य तथा कृषि की उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने जैसे मुद्दे उठा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख इलाके-सकलडीहा, बलुआ, चहनियां, रामगढ़तुलसी आश्रम, नईबाजार, बरठी
बोले विधायक
पक्ष की सरकार नहीं होने से अटके रहे कई कार्य
क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव कहते हैं कि उन्होंने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ काम किया है। जितनी योजनाएं मिल सकी है उसी से विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया गया। हर गांव तक अच्छी सड़को का निर्माण किया गया है। यदि सपा की सरकार होती तो इलाके में और तेज विकास होता। कई सड़कों के निमार्ण कार्य को पूरा कराने के लिए सरकार से बजट लेने का प्रयास किया गया लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। सकलडीहा कस्बा के दुर्गा माता पोखरे को पर्यटन का दर्जा दिलाने का भी काम किया लेकिन उसमें भी रोड़ा डाला गया। सकलडीहा कस्बा को नगर पंचायत बनाने पर भी जोर दिया लेकिन फाइलों को दबा दिया गया।
विज्ञापन

गिनाई ये उपलब्धियां
- विधायक निधि से 133.9 लाख रुपये से करीब 3.8 किलोमीटर नाली सीवर का निर्माण किया गया।
- 523.23 लाख से लगभग 18.113 किलोमीटर इंटरलाकिंग,सीसी रोड,पीसी रोड का भी निमार्ण कराया।
- क्षेत्र के गांवों में 500 से अधिक सोलर लाइट लगाई है जिस पर विधायक निधि से 59.47 लाख रुपये खर्च हुए।
- कोविड उपकरणों की खरीद के लिए 10 लाख जिला प्रशासन को दिया
- सकलडीहा कस्बा के पोखरे के सुंदरीकरण के लिए पचास लाख दिए
- क्षेत्र के पांच सड़कों (16.85 किमी) के मरम्मत के लिए 922 लाख रुपये दिए
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चार सड़कों के लिए प्रस्ताव दिया गया
प्रतिद्वंदी की बात -
अपनों तक ही सीमित रहे विधायक
पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे प्रतिद्वंदी सूर्यमुनी तिवारी ने विधायक के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया। कहा कि सपा विधायक सिर्फ अपनों से घिरे रहे। कहा कि विधायक न तो अपने दल और न ही जनता के किसी काम आ सके हैं। क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार दो बड़े मुद्दे हैं लेकिन इन मुद्दों पर ही विधायक कुछ नहीं कर सके। विज्ञान, वाणिज्य एवं अन्य रोजगा रपरक शिक्षा की उच्च स्तर पर व्यवस्था न होने से गरीब क्षेत्र के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जड़े आरोप
- सकलडीहा कस्बा नगर पंचायत दर्ज दिलाने का कार्य नहीं कर सकें।
- प्रधानों के विकास कार्य को अपना बताया
- नाली खड़ंजा बनाने में निधि को खर्च करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
- बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई इंतजाम नहीं कर सकें।
- कोरोना काल के दौरान भी कोई सेवा नहीं कर सकें।
- गंगा कटान से बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किया
- किसानों अपनी उपज क्रय केंद्र की व्यवस्था होनी चाहिए।
-----------
वोटर बोले -
फसलों को लेकर किसान हुए ज्यादा परेशान
धान का कटोरा होने के बावजूद नहरो में टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। खाद के लिए किसानों को लाइन लगानी पड़ रही है। धान-गेहूं सहित कृषि उपज बेचने में भी समस्या आ रही है। सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशु हैं। झुंड में आ रहे पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रेम कुमार
बिजली और सड़क मिली, कुछ सड़क के मरम्मत का इंतजार
सकलडीहा क्षेत्र में पूर्व सरकारो की देन है कि अधिक बिजली मिल रही है। ग्रामीणों को सपा सरकार के समय से ही 20 घंटे बिजली मिल रही है, सकलडीहा के वर्तमान विधायक ने कई नई सड़के बना चुके हैं। इस सरकार में सकलडीहा कस्बा की सड़क दो साल में भी पूरी तरह बन नहीं पाई है। इसके मरम्मत का इंतजार है। - धर्मेन्द्र यादव
विधायक निधि 2021-22
कुल निधि सात करोड़ प्राप्त हुई, 2 वर्ष की विधायक निधि कोविड फंड में चली गयी। पूरी विधायक निधि खर्च की जा चुकी है।
कुल मतदाता- 332614, महिला मतदाता-153522, पुरुष मतदाता-179086, ट्रांसजेंडर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed