फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The spirit of patriotism and public welfare in Bharatendu's works: Prof. Maya

भारतेंदु की रचनाओं में राष्ट्रप्रेम और जनहित की भावना : प्रो.माया

Thu, 10 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism and public welfare in Bharatendu's works: Prof. Maya
Photo Title
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी साहित्य के युग प्रवर्तक साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की कविताओं का का पाठ किया। प्राचार्य प्रो.माया ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक के रूप में हिंदी भाषा और साहित्य को नई दिशा देने वाले महान साहित्यकार थे। उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता और जनहित की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। ऐसे साहित्यिक आयोजन विद्यार्थियों में भाषा के प्रति अनुराग, अभिव्यक्ति-कौशल तथा भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संयोजक हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. शिखा तिवारी ने बताया कि काव्य पाठ में चंचल सरोज प्रथम, अंजली पांडेय द्वितीय तथा हुस्ना परवीन तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ.रुस्तम अली, डॉ.सुजीत कुमार सिंह, डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ.अनीश कुमार मिश्र, डॉ.ऋत्विक रंजन सिंह, पूनम द्विवेदी, दिलीप कुमार बौद्ध, आशीष जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed