फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The speed of westerly winds slowed down, the maximum temperature increased by two degrees.

Chandauli News: पछुआ हवाओं की रफ्तार थमी, अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

Fri, 23 Jan 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The speed of westerly winds slowed down, the maximum temperature increased by two degrees.
पीडीडीयू नगर। जिले में पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने और तेज धूप निकलने से ठंड से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। बृहस्पतिवार को 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर बना रहा। हालांकि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर गलन बढ़ने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों गलन बढ़ाने वाली सर्द पछुआ हवाओं की गति में कमी आने से तापमान में सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा देखा गया लेकिन सुबह और शाम के समय अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में चटक धूप निकलने और पछुआ हवा की रफ्तार थमने से ठंड में कमी आई है और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक सर्द पछुआ हवा चलने से लोग ठंड से परेशान थे। जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद पिछले सोमवार से दिन में धूप निकलने से राहत मिलनी शुरू हुई जो अब तक जारी है। हालांकि सूर्यास्त के बाद से भोर तक ठंड का असर बना हुआ है। मौसम के स्वभाव से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ओस गिरने और सुबह धूप निकलने से गेहूं सहित अन्य फसलों का तेजी से विकास हो रहा है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम में हुआ यह बदलाव जारी रह सकता है। हालांकि आगामी दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर गलन बढ़ सकती है या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed