फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The social worker built a house of helpless for personal expenses

समाज सेविका ने निजी खर्च से असहाय का बनवाया घर

Sat, 09 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The social worker built a house of helpless for personal expenses
चहनिया। क्षेत्र के रमदत्तपुर निवासी विमला देवी पत्नी विनोद मौर्या के खुले आसमान के नीचे रहता देख समाजसेवी भाजपा नेता शायरा बानो ने निजी खर्च से आवास बनवाया है। इससे असहाय परिवार के लोगों के चेहरे पर खुशी झलकी है। समाजसेवी के इस प्रयास की इलाके में चर्चा है।
विज्ञापन

रमदत्तपुर पट्टी की विमला मौर्या पत्नी विनोद मौर्या कुछ वर्ष पूर्व अपने परिवार से अलग रहने लगे। इनके हिस्से में एक कच्चा मकान मिला था। दो साल पहले विनोद मौर्या का एक्सीडेंट हो गया और उनके रीढ़ की हड्डी टूट गई वहीं पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया। इलाज में घर के जेवर और सब पैसे खत्म हो गए। विनोद मौर्या घर की स्थिति देखकर ठीक होने के बाद प्रदेश में रोजी रोटी के चक्कर में कमाने के निकल गए। इसी बीच लॉकडाउन लागू हो गया और प्रदेश में फंस गए। घर मे विमला मौर्या एवं बच्चे गरीबी से बहुत परेशान हो गये। सिर पर छत न होने से परिवार मे मायूसी थी। ऐसे मे इस गरीब परिवार के सहायता के रूप में समाज सेविका शायरा बानो ने जिम्मा लिया और अपने निजी खर्च से इनका घर बनवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed